फोड़ा - फुंसी रोग :- फोड़ा - फुंसी एक सामान्य त्वचा का संक्रमण रोग है,जो त्वचा के नीचे रोम छिद्रों के एक समूह में विकसित होता है।वास्तव में फोड़ा - फुंसी बैक्टीरिया की वजह से होता है,जो आमतौर पर त्वचा की सतह पर एवं नाक की परत में बिना नुकसान पहुंचाए रहते हैं।सर्वप्रथम संक्रमित क्षेत्र की त्वचा लाल हो जाती है और त्वचा के भीतर एक गांठ बन जाती है।दो -तीन दिनों में यह मवाद से भर जाता है।यह किसी भी उम्र के लोगों को हो सकता है।यह स्टेफिलोकोकस व युस नामक जीवाणु के कारण होता है।सामान्य तौर पर यह चेहरा,गर्दन,बगल,कंधे एवं नितम्बों पर होते हैं। इसके अतिरिक्त और भी दूसरी जगहों पर भी हो सकते हैं।

लक्षण :- त्वचा पर लाल रंग का सूजन,स्पर्श करने पर गर्म महसूस होना,बुखार आना,दर्द महसूस होना,मवाद से भरा हुआ सूजन,गुलाबी से गहरा लाल रंग वाला त्वचा आदि फोड़ा - फुंसी रोग के प्रमुख लक्षण हैं।

कारण :- बालों के रोम की सूजन,बैक्टीरिया का संक्रमण,कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली,कीमोथेरेपी,मधुमेह,एड्स का होना,परिधीय संवहनी विकार,अल्सरेटिव कोलाइटिस,खून में विषाक्त द्रव्यों का प्रवेश,एलर्जी आदि फोड़ा - फुंसी रोग के मुख्य कारण हैं।

उपचार :- (1) हल्दी को सरसों के तेल में मिलाकर पेस्ट बनाकर फोड़े - फुंसी पर एवं आसपास के भागों पर लगाने से फोड़ा -फुंसी रोग ठीक हो जाता है।

(2) एरंडी का तेल लगाने से फोड़ा - फुंसी रोग ठीक हो जाता है।

(3) जीरे को पानी के साथ पीसकर पेस्ट बनाकर लगाने से फोड़ा - फुंसी रोग ठीक हो जाता है।

(4) प्याज और लहसुन को पीसकर पेस्ट बनाकर लगाने से फोड़ा - फुंसी रोग ठीक हो जाता है।

(5) चन्दन का लेप फोड़ा - फुंसी पर लगाने से जलन,सूजन और फोड़ा - फुंसी ठीक हो जाता है।

(6) ग्वारपाठा के गुदा में हल्दी मिलाकर लेप करने से फोड़ा पाक कर फूट जाता है और ठीक हो जाता है।

(7) नीम और तुलसी की पत्तियों को पीसकर उसका लेप लगाने से फोड़ा - फुंसी रोग ठीक हो जाता है।

(8) नीम की कच्ची कोंपलें सुनह खाली पेट खाने से फोड़ा - फुंसी रोग ठीक हो जाता है।

(9) पानी में नमक डालकर उबालें और उसमें सूती कपडा भिंगों कर उससे भिंगों कर कुछ देर रखने से फोड़ा - फुंसी रोग ठीक हो जाता है।

(10) नीम की पत्तियों को पानी में उबालें और उससे फोड़े - फुंसी को धोने से ठीक हो जाता है।

(11) अशोक की ताज़ी छाल 30 से 40 ग्राम या सूखी छाल 10 से 15 ग्राम और मुलेठी मिलाकर काढ़ा बनाकर पीने से रक्त दोष विकार दूर हो जाता है,जिससे फोड़ा - फुंसी रोग ठीक हो जाता है।


0 Comments


  बच्चों के रोग

  पुरुषों के रोग

  स्त्री रोग

  पाचन तंत्र

  त्वचा के रोग

  श्वसन तंत्र के रोग

  ज्वर या बुखार

  मानसिक रोग

  कान,नाक एवं गला रोग

  सिर के रोग

  तंत्रिका रोग

  मोटापा रोग

  बालों के रोग

  जोड़ एवं हड्डी रोग

  रक्त रोग

  मांसपेशियों का रोग

  संक्रामक रोग

  नसों या वेन्स के रोग

  एलर्जी रोग

  मुँह ,दांत के रोग

  मूत्र तंत्र के रोग

  ह्रदय रोग

  आँखों के रोग

  यौन जनित रोग

  गुर्दा रोग

  आँतों के रोग

  लिवर के रोग