muscles cramps disease

मांसपेशियों का ऐंठन रोग :- मांसपेशियों में ऐंठन एक आम समस्याएं हैं,जो सोते,चलते या खेलते समय अनुभव करते हैं।मांसपेशियों में ऐंठन का एहसास ज्यादातर जांघ एवं पिंडली में होता है।इसके अतिरिक्त ऐंठन की परेशानी पेट की मांसपेशियों,हाथ,बाजू एवं टांगों में भी हो सकती है।मांसपेशियों में ऐंठन के कारण बहुत तेज दर्द एवं सूजन भी हो सकती है।कभी - कभी मांसपेशियों में संकुचन भी मांसपेशियों में ऐंठन के कारण होने लगता है।कभी - कभी शरीर के धमनियों में खून के बहाव में बाधा उत्पन्न होने के कारण मांसपेशियों में ऐंठन होने लगता है और कुछ देर उपरांत अपने आप ठीक हो जाता है।इसके साथ ही नसों पर दवाब बढ़ जाने से भी ऐसा होता है।

लक्षण :- पैर में सूजन,त्वचा का लाल पड़ जाना,तेज दर्द,बेचैनी अनुभव होना,मांसपेशियों में दर्द,मांसपेशियों में कमजोरीआदि मांसपेशियों में ऐंठन के प्रमुख कारण हैं।

कारण :- डायबिटीज से पीड़ित होना,लिवर में संक्रमण,थायराइड की समस्या से ग्रस्त होना,अत्यधिक व्यायाम,पानी की कमी,मांसपेशियों पर ज्यादा दवाब,ज्यादा समय तक एक ही अवस्था में रहना,नसों पर दवाब,खून की आपूर्ति में बाधा,आहार में खनिज काम उपयोग करना,गर्भावस्था आदि मांसपेशियों में ऐंठन के मुख्य कारण हैं।

उपचार :- (1) लौंग की तेल की मालिश से मांसपेशियों का ऐंठन दूर हो जाता है। 

(2) सेब के सिरके के सेवन से मांसपेशियों का ऐंठन दूर हो जाता है।

(3) मैग्नीशियम युक्त आहार के सेवन से मांसपेशियों का ऐंठन दूर हो जाता है।

(4) सेंधा नमक युक्त गर्म जल में सूती कपडे को भिंगो कर प्रभावित हिस्से पर रखने से मांसपेशियों का ऐंठन दूर हो जाता है।

(5) विटामिन,पोटैशियम,कैल्सियम युक्त आहार के सेवन जैसे मछली,मशरूम,ओट्स,साल्मन,आलू,सोयाबीन,शकरकंद,टमाटर,बीन्स,दही,केला,पालक,हरी सलाद,अजमोद,शतावरी आदि के सेवन से मांसपेशियों का ऐंठन दूर हो जाता है।

(6) पानी को गरम कर उसमें तौलिया डालकर निचोड़ लें और प्रभावित हिस्से की सिकाई करने से मांसपेशियों का ऐंठन ठीक हो जाता है।

(7) सरसों तेल में पांच - सात लहसुन की कली,थोड़ा सा अजवाइन एवं एक दो लौंग जलाकर प्रभावित हिस्से की मांसपेशियों की मालिश करने से ऐंठन ठीक हो जाता है।


  बच्चों के रोग

  पुरुषों के रोग

  स्त्री रोग

  पाचन तंत्र

  त्वचा के रोग

  श्वसन तंत्र के रोग

  ज्वर या बुखार

  मानसिक रोग

  कान,नाक एवं गला रोग

  सिर के रोग

  तंत्रिका रोग

  मोटापा रोग

  बालों के रोग

  जोड़ एवं हड्डी रोग

  रक्त रोग

  मांसपेशियों का रोग

  संक्रामक रोग

  नसों या वेन्स के रोग

  एलर्जी रोग

  मुँह ,दांत के रोग

  मूत्र तंत्र के रोग

  ह्रदय रोग

  आँखों के रोग

  यौन जनित रोग

  गुर्दा रोग

  आँतों के रोग

  लिवर के रोग