black spot disease

त्वचा पर दाग धब्बे  :- त्वचा का सुन्दर होना ईश्वर का वरदान माना जाता है,किन्तु यदि किसी के चेहरे या शरीर पर दाग धब्बे का निशान हो तो यह उसके लिए अत्यंत दुखदायक स्थिति होती है।आज त्वचा पर दाग धब्बे से प्रायः अधिकांश लोग प्रभावित हैं। किसी आकस्मिक घटना आदि से लोगों का चेहरा या अन्य भाग अत्यंत कष्ट प्रदान करता है।वास्तव में मनुष्य की सुंदरता में दाग धब्बे का दाग मानसिक तौर पर अत्यंत गहरा प्रभाव डालता है।हमेशा व्यक्ति के दिलो दिमाग में प्रभाव डालते रहता है। यह उस समय और अधिक कष्टदायक होता है,जब सामने कोई सुन्दर व्यक्ति होता है।यह जलने,कटने,चोट लगने,किसी जीव जंतु के संक्रमण जैसे फंगस,बैक्टीरिया,वायरस आदि के कारण भी त्वचा पर दाग धब्बे हो जाते हैं।कभी - कभी तो किसी सिरफिरे आशिक की वजह से भी चेहरे पर जलनशील पदार्थों को डाल देने से दाग धब्बे बन जाते हैं।

लक्षण :- त्वचा खुरदरी होना,त्वचा पर काला निशान पड़ जाना,त्वचा का फट सा जाना,खुजली होना आदि त्वचा के जले हुए दाग के प्रमुख लक्षण हैं।

कारण :- आकस्मिक दुर्घटना,किसी चोट के ठीक होने के बाद निशान, काला धब्बा,आग से जलना,त्वचा में संक्रमण,आग से जलना,जलनशील पदार्थों का शरीर पर गिर जाना,कीड़े आदि के काटने से कारण,मुंहासे,हायपर पिग्मेंटेशन,प्रदूषण,सौंदर्य प्रसाधनों का अत्यधिक प्रयोग,ओजोन परत में छेद का होना दाग धब्बे के हो जाने के मुख्य कारण हैं।

उपचार :- (1) एलोवेरा जेल का प्रतिदिन सुबह - शाम लगाने से दाग धब्बे का निशान ठीक हो जाता है।

(2) टमाटर एवं नीम्बू का रस समान भाग लेकर मिला लें और उसे दाग धब्बे पर लगाने से ठीक हो जाता है।

(3) नारियल तेल एवं चन्दन तेल मिलाकर दाग धब्बे पर लगाने से दाग धब्बे ठीक हो जाता है।

(4) गुलाब जल,मुल्तानी मिटटी एवं नीम्बू का रस मिलाकर लगाने से दाग धब्बे दूर हो जाते हैं।

(5) पुदीने की पत्तियों को पीसकर उसका रस लगाने से दाग धब्बे दूर हो जाते हैं।

(6) मेथी के बीजो को रात में पानी में भिगों दें और सुबह पीसकर लगाने से दाग धब्बे ठीक हो जाते हैं।

(7) खीरा के रस में हल्दी एवं गुलाब जल मिलाकर लगाने से दाग धब्बे ठीक हो जाते हैं।

(8) गुलाब जल में थोड़ा सा ग्लिसरीन मिलाकर लगाने से दाग धब्बे दूर हो जाते हैं।

(9) रात में दूध में चीज मिलाकर सुबह लगाने से दाग धब्बे ठीक हो जाते हैं।

(10) बेकिंग सोडा और शहद मिलाकर कुछ दिनों तक लगाने से दाग धब्बे दूर हो जाते हैं।

(11) जायफल को दूध में घिसकर लगाने से दाग धब्बे दूर हो जाते हैं।

(12) कच्चे दूध में चिरोंजी घिसकर लगाने से दाग धब्बे दूर हो जाते हैं।


  बच्चों के रोग

  पुरुषों के रोग

  स्त्री रोग

  पाचन तंत्र

  त्वचा के रोग

  श्वसन तंत्र के रोग

  ज्वर या बुखार

  मानसिक रोग

  कान,नाक एवं गला रोग

  सिर के रोग

  तंत्रिका रोग

  मोटापा रोग

  बालों के रोग

  जोड़ एवं हड्डी रोग

  रक्त रोग

  मांसपेशियों का रोग

  संक्रामक रोग

  नसों या वेन्स के रोग

  एलर्जी रोग

  मुँह ,दांत के रोग

  मूत्र तंत्र के रोग

  ह्रदय रोग

  आँखों के रोग

  यौन जनित रोग

  गुर्दा रोग

  आँतों के रोग

  लिवर के रोग