एलर्जी रोग :- एलर्जी एक ऐसी स्थिति है ,जिसमें प्रतिरक्षा प्रणाली बाहरी पदार्थों के प्रति असामान्य रूप से अपनी प्रतिक्रिया करती है और मानव शरीर पर अपना प्रभाव दर्शाती है। एलर्जी का असर आमतौर पर त्वचा पर दिखाई देता है पर यह आँतों,मुँह,नाक,फेफड़ों आदि पर भी प्रभाव डालती है। सामान्य तौर पर हम कहें तो किसी न किसी तरह की एलर्जी हर एक मनुष्य को होती है | जैसे - झींगा,दूध,बादाम,सोयाबीन,अंडा,चिकन,नारियल,मछली,मूंगफली,चॉकलेट,काजू,प्याज आदि।   

एलर्जी के प्रकार :- नाक की एलर्जी,खाद्य पदार्थों की एलर्जी,ड्रग एलर्जी,एटॉपिक एलर्जी -यह रासायनिक प्रदूषण,पर्यावरण प्रदूषण एवं कॉस्मेटिक वगैरह के इस्तेमाल के कारण ,एलर्जिक अस्थमा,मौसमी एलर्जी,फंगल एलर्जी। 

लक्षण :- नाक बहना,छींके आना,आँखों से पानी आना या खुजली होना,त्वचा का लाल होना और चकत्ते पड़ना,शरीर में खुजली होना,चेहरे,आँखों,होंठ और जीभ पर सूजन होना,उल्टी होना,बुखार होना,थकान और बीमार महसूस करना,साँस फूलना,पेट की समस्या होना,चक्कर,त्वचा का रंग बदलना,बेहोशी आदि एलर्जी के प्रमुख लक्षण हैं। 

कारण :- एंजाइम के कारण,प्रदूषण,रासायनिक प्रदूषण,पर्यावरणीय कारणों,खाद्य पदार्थों की विषाक्तता,खाद्य संक्रमण रोगजनक जीवाणु,विषाणु आदि एलर्जी रोग के मुख्य कारण हैं। 

उपचार :- (1) नारियल तेल में कपूर मिलाकर लगाने से एलर्जी दूर हो जाता है। 

(2) गुलाब जल में ग्लिसरीन मिलाकर लगाने से त्वचा की एलर्जी शीघ्रता से दूर हो जाता है। 

(3) गाजर,चुकुन्दर और खीरे का जूस नियमित रूप से सेवन करने से एलर्जी दूर हो जाता है। 

(4) दूध में हल्दी पाउडर मिलाकर पीने से एलर्जी दूर हो जाता है। 

(5) एक ग्राम गिलोय पाउडर एवं एक ग्राम सितोपलादि चूर्ण शहद के साथ प्रतिदिन सुबह - शाम सेवन करने से एलर्जी दूर हो जाती है। 

(6) आंवले का रस एक चम्मच,एक चम्मच गिलोय का रस और एक चम्मच शहद मिलाकर प्रतिदिन सुबह - शाम सेवन करने से एलर्जी रोग दूर हो जाता है। 

(7) त्रिकटु,तुलसी,लौंग,कपूर एवं धनिया को बराबर मात्रा में लेकर कूटपीस कर चूर्ण बनाकर प्रतिदिन आधा चम्मच सुबह - शाम गुनगुने जल के साथ सेवन करने से एलर्जी रोग दूर हो जाता है। 

(8) गेंदा के पढ़े के पंचांग की चाय पीने से एलर्जी रोग दूर हो जाता है। 


0 Comments


  बच्चों के रोग

  पुरुषों के रोग

  स्त्री रोग

  पाचन तंत्र

  त्वचा के रोग

  श्वसन तंत्र के रोग

  ज्वर या बुखार

  मानसिक रोग

  कान,नाक एवं गला रोग

  सिर के रोग

  तंत्रिका रोग

  मोटापा रोग

  बालों के रोग

  जोड़ एवं हड्डी रोग

  रक्त रोग

  मांसपेशियों का रोग

  संक्रामक रोग

  नसों या वेन्स के रोग

  एलर्जी रोग

  मुँह ,दांत के रोग

  मूत्र तंत्र के रोग

  ह्रदय रोग

  आँखों के रोग

  यौन जनित रोग

  गुर्दा रोग

  आँतों के रोग

  लिवर के रोग