मुँह से लार गिरना रोग : - मुँह से लार गिरना एक आम समस्या है,जो एक्सोक्राइन ग्रंथि द्वारा स्रावित होता है। लार वैसे तो भोजन पचाने में बहुत उपयोगी होती है,क्योंकि इसमें जीवाणु रोधी यौगिक,एंजाइम और पानी जैसे बहुत अवयव पाए जाते हैं। सोते समय चेहरे की नसें रिलैक्स होती है और ग्लैंड्स लार का निर्माण करने लगती है और लार मुँह में जमा होने के कारण ओवरफ्लो होने से बहार आ जाती है। इसे ही मुँह से लार गिरना कहा जाता है। वैसे तो मुँह में लार बनना एक सामान्य प्रक्रिया है किन्तु जब यह अधिक बनने लगता है जो सामान्य स्थिति नहीं मानी जाती है। इसे सिआलोरेहिया के नाम से भी जाना जाता है। 

लक्षण :- मुँह से लार गिरना,एकाएक गिरना,सपने को देख कर दर जाने से लार का गिरना आदि,अपच होना,पेट में इन्फेक्शन,सोने पर मुँह से लार का गिरना आदि इसके प्रमुख लक्षण हैं। 

कारण :- एसीडिटी के कारण,नाक की एलर्जी,टॉन्सिल्स ग्लैंड की सूजन,साइनस इन्फेक्शन,सोते हुए डरना,मुँह से साँस लेना,गरिष्ठ भोजन का सेवन,कुछ औषधियों के प्रयोग करने से,पेट में कीड़े आदि मुँह से लार गिरना रोग के मुख्य कारण हैं। 

उपचार :- (1) तुलसी के चार - पांच पत्तों को प्रतिदिन तीन - चार बार चबा कर खाने और पानी पी लेने से मुँह से लार गिरना बंद हो जाता है। 

(2) पर्याप्त मात्रा में जल पीने से मुँह से लार गिरना कुछ ही दिनों में ठीक हो जाता है। 

(3) फिटकरी के पानी से कुल्ला (गरारे )करें और भोजन के उपरांत सौंफ के सेवन से मुँह से लार गिरना बंद हो जाता है। 

(4) आधा लीटर जल में 50 ग्राम सुहागा मिलाकर प्रतिदिन सुबह - शाम सेवन करने से मुँह से लार गिरना समाप्त हो जाता है। 

(5) एनिमा क्रिया द्वारा पेट की सफाई करने से पची हुई खाद्य सामग्री शीघ्रता से निष्काषित होने से मुँह से लार गिरना बंद हो जाता है। 

(6) दालचीनी पानी में डालकर उबालें और छानकर उसमें एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से मुँह से लार गिरना बंद हो जाता है। 

(7) आंवला पाउडर गुनगुने जल के साथ सेवन करने से मुँह से लार गिरना बंद हो जाता है। 


0 Comments


  बच्चों के रोग

  पुरुषों के रोग

  स्त्री रोग

  पाचन तंत्र

  त्वचा के रोग

  श्वसन तंत्र के रोग

  ज्वर या बुखार

  मानसिक रोग

  कान,नाक एवं गला रोग

  सिर के रोग

  तंत्रिका रोग

  मोटापा रोग

  बालों के रोग

  जोड़ एवं हड्डी रोग

  रक्त रोग

  मांसपेशियों का रोग

  संक्रामक रोग

  नसों या वेन्स के रोग

  एलर्जी रोग

  मुँह ,दांत के रोग

  मूत्र तंत्र के रोग

  ह्रदय रोग

  आँखों के रोग

  यौन जनित रोग

  गुर्दा रोग

  आँतों के रोग

  लिवर के रोग